केंद्रीय सचिवालय ग्रंथागार ने 09-05-2019 से 18-05-2019 तक जलियांवाला बाग नरसंहार शताब्दी पर दस दिवसीय प्रदर्शनी का आयोजन किया। प्रदर्शनी का विषय जलियांवाला बाग नरसंहार शताब्दी था।
लगभग 55 पुस्तकें प्रदर्शित की गईं, जिनमें 15 पुस्तकें हिंदी भाषा में और 40 पुस्तकें अंग्रेजी भाषा में थीं।
प्रदर्शनी का उद्घाटन संस्कृति मंत्रालय के संयुक्त सचिव श्री श्रवण कुमार जी ने किया।
इस अवसर पर जलियांवाला बाग नरसंहार की त्रासदी को याद करने के लिए केंद्रीय सचिवालय ग्रंथागार द्वारा एक व्याख्यान भी आयोजित किया गया था। व्याख्यान श्री अवतार सिंह, लेखक और संपादक द्वारा दिया गया था।
इस आयोजन के दौरान 124 व्यक्तियों ने केंद्रीय सचिवालय ग्रंथागार का दौरा किया।