केंद्रीय सचिवालय ग्रंथागार ने 28 नवम्बर से 13 दिसम्बर, 2019 तक गुरु नानक देव की 550वीं जयंती पर पुस्तक प्रदर्शनी का आयोजन किया। प्रदर्शनी का उद्घाटन संस्कृति मंत्रालय के संयुक्त सचिव श्री पी एल साहू जी ने किया। पाठकों की सकारात्मक प्रतिक्रिया और प्रशंसा को ध्यान में रखते हुए प्रदर्शनी को 31 जनवरी, 2020 तक बढ़ाया गया था। इस प्रदर्शनी के दौरान गुरु नानक देव से संबंधित लगभग 80 पुस्तकों को हिंदी और अंग्रेजी में प्रदर्शित किया गया। इस दौरान लगभग 300 व्यक्तियों ने केंद्रीय सचिवालय ग्रंथागार में शिरकत की।