केंद्रीय सचिवालय ग्रंथागार ने सरदार वल्लभभाई पटेल पर 12-02-2019 से 17-02-2019 तक छह दिनों की प्रदर्शनी का आयोजन किया। प्रदर्शनी का विषय था बारदोली आंदोलन में सरदार वल्लभभाई पटेल की भूमिका।
लगभग 68 पुस्तकें प्रदर्शित की गईं जिनमें 21 पुस्तकें हिंदी भाषा में और 47 पुस्तकें अंग्रेजी भाषा में थीं।
प्रदर्शनी का उद्घाटन संस्कृति मंत्रालय के अतिरिक्त सचिव और वित्तीय सलाहकार श्री धर्मेंद्र सिंह गंगवार जी ने किया।
बारदोली आंदोलन में सरदार वल्लभभाई पटेल की भूमिका को उजागर करने के लिए पुस्तकालय द्वारा व्याख्यान का आयोजन भी किया गया था। व्याख्यान मेरठ विश्वविद्यालय, मेरठ के पूर्व कुलपति डॉ. रविंदर कुमार द्वारा दिया गया था।
इस आयोजन के दौरान 90 व्यक्तियों ने केंद्रीय सचिवालय ग्रंथागार का दौरा किया।