नवीनतम अपडेट
  • facebook
  • twitter
  • स्क्रीन रीडर एक्सेस
  • Skip to main Content
  • Handicap
    • Decrease
    • Normal
    • Increase
    • High Contrast
    • Default
  • Themes
    • Blue Theme
  • English

Logo

Ministry of Culture
  • मुखपृष्ठ
  • हमारे बारे में
    • इतिहास
    • नीतियाँ
    • संगठन चार्ट
    • सी एस एल मिशन
    • सी एस एल परिकल्पना
  • संग्रह
  • अनुभाग
  • डिजिटल संग्रह
    • भारत का राजपत्र
    • समिति और आयोग की रिपोर्ट
    • दुर्लभ पुस्तकें
  • सेवाएं
  • लाइब्रेरी नियम
  • त्वरित लिंक
  • हमसे संपर्क करें
    • भ्रमण की योजना बनाएं
    • लाइब्रेरियन से पूछें
  1. मुखपृष्ठ
  2. हमारे बारे में
  • इतिहास
  • नीतियाँ
  • संगठन चार्ट
  • सी एस एल मिशन
  • सी एस एल परिकल्पना

हमारे बारे में

केंद्रीय सचिवालय ग्रंथागार (सीएसएल), संस्कृति मंत्रालय, भारत सरकार की इस वेबसाइट पर आपका स्वागत है। यह वेबसाइट भारत सरकार के अधिकांश पुस्तकालयों के लिए एक पोर्टल की भूमिका निभाएगी। उक्त पोर्टल अभी तैयार किया जा रहा है और उसे समय-समय पर अद्यतन किया जाएगा। आपके सुझाव इस साइट की सामग्री में सुधार लाने में हमारी सहायता करेंगे। कृपया अपने विचार csl@gmail.com पर भेज सकते हैं। आप निदेशक, दिल्ली सचिवालय ग्रंथागार, ‘जी’ विंग, शास्त्री भवन, नई दिल्ली – 110001 को भी लिख सकते हैं। दूरभाष: 91-11-23389684  इस साइट पर सीएसएल का विगत इतिहास दर्ज है और यह सीएसएल के कार्यकलापों का मार्गदर्शन भी कराती है। पुस्तकालय नियमों के माध्यम से सीएसएल और उसकी सेवाओं का संक्षिप्त विवरण मिलता है। यह पुस्तकालय की संग्रह विकास नीति के संबंध में संक्षिप्त रूपरेखा भी उपलब्ध कराती है।

 

सीएसएल में लगभग 8,50,000 पुस्तकों का संग्रह मौजूद है। इसमें बहावलपुर हाउस में स्थित क्षेत्रीय भाषा पुस्तकालय, तुलसी सदन और आर. के. पुरम शाखा पुस्तकालय का संग्रह भी शामिल है। तुलसी सदन में 14 भारतीय भाषाओं में 2,25,000 पुस्तकें हैं, जबकि आर. के. पुरम शाखा पुस्तकालय में अंडरग्रेजुएट छात्रों के लिए पाठ्यपुस्तको का संग्रह मौजूद है। तुलसी सदन पुस्तकालय अस्थायी रूप से बंद है क्योंकि राष्ट्रीय नाट्य विद्यालय द्वारा नए भवन का निर्माण किया जा रहा है।

 

पुस्तकालय की पुस्तकसूची अर्थात होल्डिंग डाटा पुस्तकालय परिसर के भीतर और वेब OPAC पर भी इलेक्ट्रॉनिक रूप में उपलब्ध है।

 

सीएसएल ने एक परियोजना भी आरम्भ की जिसमें भारत सरकार के राजपत्र अधिसूचनाओं 1922-2001 के सम्पूर्ण पूर्ण पाठ को डिजिटलकृत किया गया है। भारत के राजपत्र का डिजिटल डाटा प्रकाशन विभाग के ई गजट पोर्टल पर उपलब्ध है। सीएसएल में उपलब्ध सरकारी प्रकाशनों की अन्य श्रेणियां यथा समिति एवं आयोग की रिपोर्ट पूर्णतया डिजिटलकृत और वेब पर उपलब्ध हैं।

 सीएसएल के क्षेत्र अध्ययन प्रभाग मे विश्व के विभिन्न देशों और भारत के क्षेत्रों से संबंधित एक वृहद अनुसंधान संग्रह मौजूद है। इस प्रभाग के दुर्लभ पुस्तक संग्रह में 6,500 से अधिक पुस्तकें हैं। सीएसएल में ब्रिटिश काल के दौरान जारी किये गए सरकारी प्रकाशनों के माइक्रोफिल्म का संग्रह भी है। दो समाचारपत्र अर्थात टाइम्स ऑफ इंडिया 1951 से 1998 और नवभारत टाइम्स 1950-1998 भी इसके पाठकों के लिए उपलब्ध हैं। 

विदेशी सरकारी दस्तावेज़ प्रभाग एफओडी द्वारा संयुक्त राष्ट्र, आईएमएफ, विश्व बैंक आदि जैसी अंतरराष्ट्रीय एजेंसियों के प्रकाशन नियमित रूप से प्राप्त किये जाते हैं। यह ब्रिटिश सरकार, संयुक्त राज्य अमरीका, ऑस्ट्रेलिया और कुछ अन्य देशों से भी सरकारी प्रकाशन प्राप्त करता है।

 

सीएसएल ने पुस्तकालय और सूचना सेवाओं पर भारत सरकार की रिपोर्टों का एक संग्रह भी प्रकाशित किया है। इसने चौथे वेतन आयोग की सिफारिशों पर आधारित केन्द्र सरकार के पुस्तकालय कर्मचारियों के सम्बन्ध मे समीक्षा समिति की रिपोर्ट भी प्रकाशित की है।

अंतिम बार अपडेट किया गया: 16-11-2019
  • India Gov
  • Data Gov
  • Make In India
  • National Digital Library of India
  • सूचना का अधिकार
  • सहायता
  • साइटमैप
  • संग्रहित
  • अस्वीकरण
  • नियम एवं शर्तें
  • प्रतिक्रिया
  • कॉपीराइट नीति
  • गोपनीयता नीति
  • हाइपरलिंकिंग नीति
यह वेबसाइट केंद्रीय सचिवालय ग्रंथागार (के.स.ग्र.) से संबंधित है। सीएसएल द्वारा साइट डिज़ाइन, विकसित, रखरखाव। पृष्ठ पर अंतिम अपडेट किया गया: 07-03-2023 कुल वेबसाइट आगंतुक: 145844